= ग्राम पंचायत मल्ला निगलाट की बैठक में लिया गया निर्णय
= विकास कार्यों की हुई समीक्षा
= टीकाकरण कैंप भी लगा

(((हरीश चंद्र/विरेन्द्र बिष्ट/सुनील मेहरा की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट क्षेत्र में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण कैंप भी लगाया।
मल्ला निगलाट ग्राम पंचायत की बैठक में तमाम समस्याएं उठी। ग्राम प्रधान पंकज निगल्टीया ने समस्याओं के प्राथमिकता से निदान का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड की समस्या, जॉब कार्ड, विधवा पेंशन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वंदना तथा ग्राम विकास अधिकारी भानु पांडे ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि ग्राम पंचायत के विकास को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत की बैठक में टीकाकरण कैंप भी लगाया। ग्राम प्रधान पंकज ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान भीम सिंह कनवाल, देवेन्द्र सिह बिष्ट, डुंगर सिंह कनवाल, सरिता मैहरा, प्रेमा बिष्ट, आशा मेहरा, लवली टम्टा, नीलम आर्या, जीवन सिंह खनायत, प्रशांत पन्त, मोहन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।