Breaking-News

= सुरक्षात्मक कार्यों के अभाव में दुर्घटना का खतरा बढ़ा
= कई जगह स्टेट हाईवे पर गहरी होती जा रही है दरारें
= पहाड़ी से लटक रहा बोल्डर कर रहा बड़ी घटना की ओर इशारा

(((विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे की बदहाली पर अब व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों का पारा चढ़ने लगा है। बदहाली के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। कनवाडी़ की पहाड़ी से लटक रहा बोल्डर बड़े घटना की ओर इशारा भी कर रहा है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे जगह-जगह खस्ताहाल हो चुका है। कई जगह स्टेट हाईवे पर दरारें गहरी होती जा रही है जो बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है। स्टेट हाईवे पर सुरक्षा उपाय भी खस्ताहाल है। पैराफिट बदहाल हो चुके हैं तो कई जगह सुरक्षात्मक कार्य ना होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।जिसमें कई लोग जान तक गंवा चुके हैं। बावजूद संबंधित विभाग सुध लेने को तैयार नहीं। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग लोनिवि पर जिम्मेदारी डाल पल्ला झाड़ दे रहा है। जिसका खामियाजा आवाजाही करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है कनवाडी़ की पहाड़ी से खतरनाक स्थिति में लटका बोल्डर बड़े हादसे को बुलावा दे रहा है। बावजूद संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है। लोगों ने कहा कि खस्ताहाल स्टेट हाईवे पर दुर्घटना होने पर आखिरकार जिम्मेदार कौन रहेगा। कहा कि लगातार स्टेट हाईवे की अनदेखी की जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टेट हाईवे को तत्काल दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!