water problem

=बारिश में हैंडपंप से पानी ढोना बना मजबूरी
= लोगों ने जल्द आपूर्ति दुरुस्त करने की उठाई मांग

(((विरेन्द्र बिष्ट की रिपोर्ट)))

बारिश के साथ अब पेयजल संकट भी बढ़ गया है गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। मजबूरी में हैंडपंप की ओर रुख करना पड़ रहा है। बारिश में पानी ढोना मजबूरी बन चुका है।
बारिश के साथ ही व्यवस्थाएं भी पटरी से उतर गई हैं। खैरना बाजार में बीते सप्ताह भर से लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। कभी पानी की आपूर्ति हो भी रही है तो वह भी दूषित पानी नलों से आ रहा है। जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा जा रही है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में हैंडपंप से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। लोगों ने जल संस्थान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि पानी के बिल तो मनमाने वसूले जा रहे हैं पर पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही। दो टूक चेतावनी दी जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो संबंधित विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।