◼️ सोमवारी आश्रम में संगीतमय शिव महापुराण कथा यज्ञ से माहौल भक्तिमय
◼️ दूरदराज के गांवो से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
◼️ कथा का आंनद लेने रोजाना पहुंच रहे सैकडो़ श्रद्वालु
◼️ बाबा भोलेनाथ के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम तट पर स्थित सोमवारी आश्रम में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ से माहौल शिवमय बना हुआ है। कथा सुनने को आसपास के गांवो से सैकडो़ शिवभक्त सोमवारी आश्रम पहुंच रहे है। बाबा भोलेनाथ के जयकारो तथा भजन किर्तनो से समूचा क्षेत्र गूंजायमान है। आयोजन समिति सदस्य कारसेवा में जुटे हुए है।
अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना चौराहे के समीप सोमवारी आश्रम में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ जारी है। देर शाम तक भजन किर्तनो से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। रोजाना धर्माचार्य यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करा रहे है। दोपहर को कथा सुनने वालो का सैलाब उमड़ रहा है। कथा व्यास आचार्य पंडित सतीश चंद्र लोहनी ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा की हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य मार्ग पर चलने वाले तथा अच्छे कर्म करने वाले लोगों से ईश्वर हमेशा प्रसन्न होते हैं। कथा सुनने को आसपास मझेडा़, डोबा, गरमपानी, सिमलखा, धनियाकोट, डोलकोट, लोहाली, छडा़, रातीघाट, बारगल, कफूल्टा, भुजान, सुयालबाडी समेत तमाम गांवो से शिवभक्त सोमवारी आश्रम पहुंच रहे है। बाबा भोलेनाथ के जयकारो से समूचा क्षेत्र गुंजायमान है। 11 अगस्त को भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है।

error: Content is protected !!