◾ पूरे क्षेत्र में समुचित आपूर्ति की उठी मांग
◾ समुचित आपूर्ति न होने से क्षेत्रवासियों में रोष

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मुख्य बाजार क्षेत्र में रसोई गैस की समुचित आपूर्ति न होने तथा एक ही स्थान पर अत्यधिक सिलेंडर उतारे जाने से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है की महज कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने को एक स्थान पर अत्यधिक सिलेंडर उतारे जा रहे हैं जिससे कई लोगों को सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहे। चेतावनी दी है की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है। शनिवार को रसोई गैस का वाहन सिलेंडर लेकर बाजार पहुंचा पर कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए जिससे लोगों ने नाराजगी जताई। स्थानीय दिनेश बिष्ट ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए एक ही जगह पर कई सिलेंडर उतारे जा रहे हैं जिससे क्षेत्र के अन्य लोगों को सिलेंडर नसीब नहीं हो रहे। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। चेतावनी दी है की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।