◾यातायात पुलिस ने हाइवे पर चलाया विशेष अभियान
◾ एकाएक चले चैकिंग अभियान से मचा हड़कंप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
सोमवार को हाईवे पर खैरना के समीप यातायात पुलिस प्रभारी आदेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। ओवरलोड, तेज रफ्तार तथा बगैर कागजात व शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान काट 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दे पालन करने का आह्वान भी किया गया। चेताया की उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दुर्गापुरी गोस्वामी, जीत कुंवर, प्रदीप सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।