= विशालकोट में ग्रामीणों को बांटे गए फलदार पौधे
= दो पशुपालकों को उपलब्ध कराई गई कुट्टी मशीन

(((सुनील मेहरा/फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

आसपास के गांवों में पौधरोपण महाभियान तेज हो गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव-गांव पौधरोपण किया जा रहा है। फलदार पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं।
भुजान रिची बिल्लेख मोटर मार्ग पर स्थित विशालकोट गांव में फलदार पौधों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान नीमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों को आम, नींबू, कटहल आदि पौधे वितरित किए गए। ग्राम प्रधान ने पौधे रोपित कर महाभियान की शुरुआत की। ग्रामीणों से गांव-गांव पौधे रोप उनके सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि पौधों से ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। वहीं गांव में कृषि विभाग ने गांव के दो लोगों को घास काटने की कुट्टी मशीन उपलब्ध कराई। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पशुपालकों को कुट्टी मशीन मिल जाने से काफी राहत मिलेगी। आसपास के गांवों में भी पौधरोपण अभियान भी शुरू हो गया है।