वैक्सीनेशन सेंटर में बांटा जूस, पानी, सैनिटाइजर
लोगों से किया टीकाकरण में अधिक से अधिक हिस्सा लेने का आह्वान

(( फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

बारगल गांव में वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को जूस, पानी, मास्क सैनिटाइजर वितरित किया गया। ग्राम प्रधान ने गांव के लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
नगरीय क्षेत्र के साथ और सुदूर गांवों में भी मोबाइल टीम के जरिए वैक्सीनेशन अभियान जोर पकड़ने लगा है। बारगल ग्राम पंचायत में 45 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने गांव में स्थित जन मिलन केंद्र तथा गरमपानी बाजार में वैक्सीनेशन कैंप में जूस, पानी, मास्क सैनिटाइजर तथा पेरासिटामोल टेबलेट वितरित किए। तीस लोगों को वैक्सीन लगाई गई। ग्राम प्रधान ने अभियान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान उप प्रधान पुष्पा जोशी, सुरेश जोशी, धन सिंह, रमेश तिवारी, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।