🔳मातृशक्ति को भी सौंपी गई पंच की जिम्मेदारी
🔳नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया वन पंचायत की मजबूती का संकल्प
🔳राजस्व उपनिरीक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुई प्रक्रिया

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव में वन पंचायत समिति का सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया। गांव के विक्रम सिंह बिष्ट सरपंच का दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वनों को आग से बचाने तथा वन पंचायत की मजबूती को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया।

सोमवार को छड़ा गांव स्थित मंदिर परिसर में वन पंचायत समिति के गठन को बैठक हुई। राजस्व उपनिरीक्षक गौरव रावत ने निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी। पहले सरपंच पद पर कई लोगों ने दावेदारी पेश की पर विक्रम सिंह बिष्ट के नाम पर सभी ने दावेदारी वापस ले सहमती जताई। विक्रम सिंह बिष्ट सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए। जबकि खष्टी बिष्ट, विमला बिष्ट, कलावती बिष्ट, धन सिंह, चंदन सिंह, गणेश सिंह, नारायण सिंह समिति के पंच चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वन पंचायत की मजबूती को मिलजुल कर कार्य करने तथा समय समय पर पौधरोपण महाअभियान चलाने तथा वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान महेंद्र सिंह, नंदन सिंह, हीरा सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!