🔳काफिले के वाहनों के टकराने से मचा हड़कंप
🔳कैबिनेट मंत्री वहश फ्लीट में शामिल सभी कर्मचारी सुरक्षित
🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फ्लीट के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कैबिनेट मंत्री के काफिले के वाहनों के टकराने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कैबिनेट मंत्री समेत फ्लैट में शामिल सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे। कुछ देर बाद काफिला अल्मोड़ा की ओर रवाना हो गया।
गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुई। कैबिनेट मंत्री का काफिला अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र पर पहुंचा ही था कि फ्लीट के आगे चल रहे वाहन ने एक ब्रेक लगा दिए जिससे फ्लीट में शामिल दो वाहन आपस में टकरा गए। एक के बाद एक वाहनों की टकराने से हड़कंप मच गया। हालांकि कैबिनेट मंत्री का वाहन चला रहे चालक ने सूझबूझ का परिचय दें कैबिनेट मंत्री के वाहन को समय रहते रोक लिया। बाद में कैबिनेट मंत्री का काफिला अल्मोड़ा की ओर रवाना हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पीआरओ भुवन जोशी के अनुसार दुर्घटना में कोई भी चोटिल नहीं हुआ है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।