vat

सुहागन महिलाएं तैयारियों में जुटी
कल यानी दस जून को रखा जाएगा व्रत

गरमपानी डेस्क : कल यानी दस जून को सुहागन अपने सुहाग की दीर्घायु को व्रत रखेंगी। वट वृक्ष पूजन भी होगा। इसके लिए तैयारी भी कर ली गई है। महिलाए पूजन के लिए बाजार से आवश्यक सामग्री की खरीदारी भी कर रही है।

हर वर्ष की तरह जेष्ठ माह की अमावस्या को गुरुवार को भी वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि बरगद के पेड़ में साक्षात ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है। यह भी मान्यता है कि वटवृक्ष के नीचे बैठकर ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित कर लिया था। हिंदू पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है।