◾कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
◾ नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी व संगठन की मजबूती का आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा के मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की घोषणा के बाद अब संगठनात्मक मजबूती को कार्यकारिणी विस्तार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी शुरु कर दी गई है। बिनसर मंडल महामंत्री जिम्मेदारी टूनाकोट निवासी सुनील मेहरा को सौंपी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट की संस्तुति के बाद मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत ने बिनसर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। टूनाकोट निवासी सुनील मेहरा तथा भगवत सिंह नेगी को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि राम सिंह करगेती, चंदन नेगी व चारु खाती, हेमा नेगी को उपाध्यक्ष तथा जगत रावत को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। कमलेश सिंह, इंदर सिंह, हरगोविंद व कमलेश बेलवाल, राजेंद्र नेगी को मंडल मंत्री तथा त्रिलोक को मिडिया प्रभारी, महेंद्र मेहरा को आईटी संयोजक व गिरीश चंद्र को सोशल मिडिया संयोजक बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी व संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!