🔳 शिकायती पत्र लेकर पहुंची थाने, लगाई न्याय की गुहार
🔳 अन्य दावेदार पर लगाए गंभीर आरोप
🔳 हेल्पलाइन 112 में भी दी सूचना
🔳मामला सामने आने के बाद बेतालघाट में चढ़ा सियासी पारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ चुनाव से पहले ही माहौल गरमा गया है। महाविद्यालय में कोषाध्यक्ष पद की दावेदार ने थानाध्यक्ष बेतालघाट को शिकायती पत्र सौंप नांमाकन पत्र गायब करने तथा नांमाकन से वंचित करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई है।
बेतालघाट महाविद्यालय में नामांकन के आखरी दिन ही मामला थाने तक पहुंच गया। सेठी गांव निवासी दीक्षा नेगी ने थानाध्यक्ष बेतालघाट को शिकायती पत्र सौंप बताया की वह छात्र संघ चुनाव में कोषाध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार है। गुरुवार को नामांकन पत्र खरीद लिया गया। नामांकन पत्र भरने के लिए उससे एक अन्य दावेदार ने नामांकन पत्र मांगा। भरोसे पर उसने नामांकन पत्र दे दिया। शुक्रवार को जब नांमाकन पत्र जमा करने के लिए उसने जब उस दावेदार से अपना नामांकन पत्र मांगा तो उसे नामांकन पत्र नहीं दिया गया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी उसे नामांकन पत्र नहीं दिया गया जिस कारण वह नामांकन से वंचित रह गई। दीक्षा ने हेल्पलाइन 112 पर भी सूचना दे पूरा घटनाक्रम बताया है साथ ही सभी नामांकन रद्द कर उसका भी नामांकन कराए जाने की मांग उठाई है। मामला सामने आने के बाद पूरे बेतालघाट क्षेत्र में हड़कंप मचने के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ गया है।

error: Content is protected !!