= एक और लगातार बदल रहे एसडीएम दूसरी ओर ब्लॉक में भी बदलते जा रहे बीडीओ
= 2 वर्षों में 4 बीडीओ ने संभाली ब्लॉक की कमान
= लगातार बदल रहे अधिकारियों से आमजन परेशान

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लगातार बदल रहे अधिकारियों से आमजन परेशान हैं जहां तहसील कोश्या कुटोली में लगातार एसडीएम बदल रहे हैं वहीं बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय की कहानी भी तहसील से मिलती जुलती है। बीते दो वर्षों में चार बीडीओ ब्लॉक की कमान संभाल चुके हैं। अब एक बार फिर नए बीडीओ श्याम चंद्र ने ब्लॉक की कमान संभाली है।

एक के बाद एक अधिकारी बदलते जा रहे हैं जिससे अधिकारियों को क्षेत्र को समझने का मौका तक नहीं मिल रहा वही लोग अपनी समस्याओं का समाधान तक नहीं करा पा रहे। तहसील कोश्या कुटोली में लगातार एसडीएम बदल रहे हैं तो वहीं गांवों के विकास की सीढ़ी कहे जाने वाले ब्लॉक मुख्यालय में भी एक के बाद एक बीडीओ बदल रहे हैं। बीते दो वर्षों में चार बीडीओ की तैनाती हो चुकी है। कई वर्षों तक ब्लॉक की कमान संभालने वाले राजेंद्र राम आर्या के रिटायरमेंट के बाद डीके सुयाल को ब्लाक की कमान दी गई। कुछ समय में उनके तबादला के बाद हरिशंकर पांडे ने कमान संभाली और नए बीडीओ के तौर पर श्याम चंद्र की तैनाती कर दी गई है। लोगो ने स्थाई बीडीओ की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!