Site icon तीखी नज़र

खैरना चौराहा पर लड़खड़ाने लगी यातायात व्यवस्था

🔳सुबह से शाम तक जाम में फंस रहे छोटे बड़े वाहन
🔳बाजार क्षेत्र में लग जा रही छोटे बड़े वाहनों की कतार
🔳यात्रियों व स्थानीय लोगो को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

होली महापर्व पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात का दबाव भी दोगुना हो गया है। वाहनों की संख्या में इजाफा होने से खैरना चौराहे पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से यात्रियों व स्थानीय लोगो को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। व्यापारियों ने चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
हाइवे पर स्थित खैरना चौराहा जाम का गढ़ बनता जा रहा है। त्यौहारी सीजन में जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। होली महापर्व पर वाहनों का दबाव बढ़ने से हालात और ज्यादा बिगड़ चुके हैं। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतार लगने से आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि यात्री को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने खैरना चौराहे पर यातायात व्यवस्था को ठोस कदम उठाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती पर भी जोर दिया है।

Exit mobile version