Breaking-News

जगह-जगह मलबे व पत्थरों के ढेर दे रहे दुर्घटनाओं को दावत
एनएच विभाग पर लगाया व्यापारियों की उपेक्षा का आरोप
सड़क से उड़ रही धूल से मजबूरी में बंद करनी पड़ रही दुकानें

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे की बदहाली व जगह-जगह लगे मलबे के ढेर व आवाजाही में हो रही परेशानी को लेकर व्यापारियों ने गहरा रोष जताया। एनएच के खिलाफ नारेबाजी कर गुबार निकाला। दो टूक कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।

व्यापारी नेता गोपाल सिंह कनवाल के नेतृत्व में आसपास के लोगों व व्यापारियों ने एनएच विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि हाईवे पर लोगों को जान जोखिम में डाल आवाजाही करनी पड़ रही है। हालत खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं। उड़ती धूल से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद एनएच के अधिकारी सुध नहीं ले रहे। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद अनसुनी कर दी जा रही है। काकडी़घाट क्षेत्र में ही जगह-जगह मलबे के ढेर से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जगह-जगह हाईवे खस्ता हालत में है। बार-बार जाम लगने से भीदिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार उड़ती धूल से मजबूरी में दुकानें बंद करनी पड़ रही है। दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। इस दौरान हरीश बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, टीका पाठक, दुर्गा राम, दलीप सिंह, मदन सिंह, रूप सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।