🔳 सरकारी बजट से शौचालय को किया गया है हाईटेक
🔳 पर्यटकों ने रुकना छोड़ा, व्यापारियों का कारोबार भी हुआ प्रभावित
🔳 व्यापारियों ने जताई नाराजगी, व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित शुलभ शौचालय के पिछले कई दिनों से बंद पड़े होने से पर्यटक व यात्री परेशान हैं। खासकर महिलाओं को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बजट से शौचालय को हाईटेक बनाए जाने के बावजूद लोगों को सुविधा उपलब्ध न होने से स्थानीय व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
पर्यटकों व यात्रियों की सुविधा के लिए हाईवे पर स्थित सुलभ शौचालय को सरकारी बजट से हाइटेक रुप दिए जाने के बावजूद लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। पिछले कई दिनों से शौचालय के बंद होने से हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों व यात्रियों ने बाजार क्षेत्र में रुकना तक छोड़ दिया है जिस कारण स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने शौचालय के बंद रहने पर कड़ी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की सुविधा उपलब्ध न होने से लोग परेशान है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय व्यापारी संतोष कुमार, कुंदन सिंह, फिरोज अहमद, कैलाश आदि ने जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।
