= दोपांखी क्षेत्र में आडे़ तीरझे वाहन खड़े कर उतर रहे नदी में नहाने
= कई किमी लंबा लग रहा जाम यात्रियों को हो रही दिक्कत
= लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग


(((विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

दोपांखी में बेतरतीब खड़े पर्यटक के वाहन हाईवे पर रफ्तार रोक दे रहे हैं। बेपरवाह पर्यटक उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में बच्चों के संग नहाने उतर रहे हैं। हाईवे पर आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है।
बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटक कोरोना के नियमो खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में जान जोखिम में डाल नहाने उतर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चो तक को गहराई वाले स्थानों तक पहुंचा सेल्फी लेने में मस्त हैं। वहीं हाईवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े पर्यटकों के वाहन आवाजाही कर रहे यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन चुके हैं। बीते शनिवार को करीब घंटे भर जाम लगने के बाद रविवार को भी दोपहर में आवाजाही ठप हो गई। घंटेभर तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार तक वाहनों की कतार लग गई पर पर्यटक नदी में मस्ती करते रहे। बाद में बमुश्किल पर्यटकों को बुलवा उनके वाहन हटवाए गए तब जाकर यातायात सुचारू हुआ स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से हाईवे पर आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।