🔳 व्यवस्था में सुधार के बजाय व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का लगाया आरोप
🔳 स्टेट हाईवे पर व्यापारियों ने नारेबाजी कर निकाला गुबार
🔳 पर्यटकों के कैंची से ही वापस लौटने पर जताई नाराजगी
🔳 शटल सेवा तत्काल बंद करने की उठाई पुरजोर मांग
🔳 कैंची बाजार क्षेत्र में बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई पर दिया जोर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

कैंची तक शटल सेवा संचालित किए जाने से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में पर्यटन व्यवसाय चौपट हो जाने से आखिरकार व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया है। पातली बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने शटल सेवा के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उलट शटल सेवा का संचालन कर व्यापारियों की रोजी रोटी छिनी जा रही है। शटल सेवा को तत्काल बंद किए जाने की पुरजोर मांग भी उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में श्रदालुओं की लगातार बढ़ती संख्या व जाम कि समस्या के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भवाली से शटल सेवा का संचालन शुरु किया है। शटल सेवा शुरु होने के बाद से कैंची क्षेत्र के आगे के बाजार क्षेत्रों में सन्नाटा पसर गया है। रातीघाट, गरमपानी, खैरना, छड़ा, पातली, लोहाली, चमड़ियां सुयालबाडी समेत तमाम क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही थम गई है। शनिवार को पातली बाजार के व्यापारियों ने शटल सेवा को बंद कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई। स्टेट हाईवे पर नारेबाजी कर गुबार निकाला। आरोप लगाया की शटल सेवा संचालित होने के बाद से ही व्यवसाय चौपट हो चुका है। श्रद्धालु व पर्यटक कैंची से ही वापस लौट जा रहे हैं जिस कारण बाजार क्षेत्रों में मंदी छा गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आंनद नेगी ने कहा की व्यापारी का परिवार दुकान की आमदनी पर ही निर्भर है। व्यवसाय चौपट हो जाने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी है। व्यापारियों ने एक स्वर में शटल सेवा बंद कर कैंची बाजार क्षेत्र में हाईवे पर बेतरतीब ढंग से पार्क किए जाने वालों को हटवाकर यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। आरोप लगाया की व्यवस्था में सुधार करने के बजाय शटल सेवा संचालित कर इतिश्री कर दी जा रही है। दो टूक कहा की उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जीवन सिंह, बालम सिंह नेगी, भुवन राना, गोपाल सिंह, मोहित, हिमांशु नेगी, राजेंद्र सिंह, बचे सिंह नेगी, विरेन्द्र डसीला, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *