◾ बीते नवंबर में रानीखेत हुई थी परीक्षा
◾ अभिभावकों व शिक्षकों ने जताई खुशी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीआइसी मंडलकोट के तीन मेधावियों का चयन एनएमएसएस तथा श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। छात्रवृत्ति परीक्षा बीते नवंबर में रानीखेत में हुई थी। मेधावियों के चयन पर अभिभावकों व शिक्षकों ने खुशी जताई है।
राजकीय इंटर कॉलेज मंडलकोट के आठवीं कक्षा में अध्ययनरत कोमल मेहरा, वंदना महारा तथा हर्षित मेहरा का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। कोमल का चयन एनएनएमएस (नेशनल मिन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) तथा वंदना मेहरा व हर्षित मेहरा का चयन श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा बीते 20 नवंबर को रानीखेत में हुई थी। विद्यार्थियों के चयन पर प्रधानाचार्य ललित सिंह अधिकारी, राम सिंह रावत, मोहन सिंह लटवाल, कविता शर्मा, वर्षा मेहरा, मंजू उपाध्याय, दीप त्रिपाठी, एलडी जोशी, खुशबू आर्या, नरेंद्र कोहली, शशि शर्मा, केसी जोशी आदि ने खुशी जता विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!