🔳 नवजात को बिमारियों से बचाव के बताए गए तौर तरीके
🔳 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुआ कार्यक्रम
🔳 गर्भवती महिलाओं की समय समय पर जांच का किया गया आह्वान
🔳 आशा संसाधन केंद्र नौकुचियाताल व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई कार्यशाला
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में जिला आशा संसाधन केंद्र नौकुचियाताल व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मास्टर ट्रेनर ने नवजात में होने वाले संक्रमण, पहचान व निदान के तौर तरीके बताए। गर्भवती महिलाओं को लगातार स्वास्थ्य जांच के लिए जागरुक करने की अपील की गई।
गुरुवार को सीएचसी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला आशा संसाधन केंद्र नौकुचियाताल व एनएच के तत्वावधान में लगे शिविर में मास्टर ट्रेनर विनोद जोशी ने गर्भवती महिलाओं की समय समय पर जांच कराने, नवजात में होने वाले संक्रमण की पहचान करने के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। जन्म के प्रथम सप्ताह में मृत्यु का खतरा, लक्षणों की जांच व खतरे वाले नवजात को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को रैफर किए जाने के बारे में बताया। आशा कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं को सरकार व विभाग से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दे जागरुक करने का आह्वान भी किया गया। गांवों में विशेष अभियान चलाकर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार खान-पान में शामिल करने, बिमारियों से बचाव को साफ सफाई का ध्यान रखने, समय समय पर स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण आदि के लिए जागरुक करने का आह्वान भी किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने भी मास्टर ट्रेनर से कई सवाल पूछ अहम जानकारियां जुटाई। इस दौरान नीमा भट्ट, इंदु बिष्ट, खष्टी देवी, माहेश्वरी बर्गली, पुष्पा नेगी, इंदु बिष्ट, हेमा बिष्ट, आशा देवी, माया, हंसा जोशी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।