water-problem

बूंदबूंद पानी को तरस रहे तीस परिवार
पेयजल के पानी से खेतो में सिंचाई का आरोप
खाली बर्तन हाथ में ले की नारेबाजी

गरमपानी : अल्मोडा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गंगोरी गांव के करीब तीस से ज्यादा अनुसुचित जाति परिवार के लोग बूंदबूंद पानी को मोहताज है। ग्रामीणों ने उनके गांव को पानी उपलब्ध कराने वाली योजना पर गांव के ही दूसरे तोक के वासिंदो का कब्जा होने का आरोप लगाया है साफ कहा है की अनुसुचित जाति परिवारो को पानी उपलब्ध नही कराया जा रहा। गांव की महिलाओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता एससी परिवारो की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
हाईवे पर स्थित गंगोरी गांव में तीस से ज्यादा अनुसूचित जाति परिवार के वासिंदे रहते है। गांवो के लोगो को कासिमगाढ़ पेयजल योजना से वर्षो पहले पानी उपलब्ध कराने को योजना तैयार हुई पर अब हालात बदल गए है। गांव के लोगो का आरोप है की योजना से पिछले एक वर्ष से पानी नही मिल रहा जबकि समीप के गांव के लोग पेयजल से खेतो तक की सिंचाई तक कर रहे है। गांव के लोग करीब एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर है। कई बार आवाज भी उठाई गई पर कोई सुनवाई नही हो रही। गांव की सरिता देवी, राधा आर्या, भावना देवी, सरुली देवी, अंकिता, लीला देवी ने साफ साफ अनुसूचित जाति परिवारों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ नारेबाजी कर रोष भी जताया।

जल जीवन मिशन से भी गांव को जोडा़ जाऐगा। उपेक्षा बर्दाश्त नही कि जाऐगी। गांव में पेयजल आपूर्ति हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाऐगा।

अर्जुन नेगी, ग्राम प्रधान, गंगोरी

गांव के उपर छिने की धार पर तीस हजार लीटर के पेयजल टैंक का कार्य निर्माणाधीन है।कार्य पूरा हो जाने के बाद बेहतर आपूर्ति हो सकेंगी।फिलहाल पुराने स्रोत से व्यवस्था की जाऐगी। गांव के लोगो को परेशानी नही होने देंगे।

एससी गंगोला,सहायक अभियंता, जल संस्थान।