◾ नगरपालिका भवाली के वाहन से होगा कूडा़ निस्तारण
◾ व्यापारी देंगे यूजर चार्ज तय किए गए मानक
◾ प्रशासन, नगर पालिका व व्यापारियों की संयुक्त बैठक में लिए गए अहम निर्णय

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैची धाम क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कूड़ा निस्तारण को भवाली नगर पालिका के सहयोग से कूडा़ वाहन के जरिए कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। बकायदा इसके लिए व्यापारी यूजर चार्ज भी देंगे। धाम के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी को भी स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने को अभियान चलेगा।
लगातार श्रद्धालुओं व पर्यटकों की कैंची धाम में आवाजाही बढ़ रही है जिससे पर्याप्त मात्रा में कूड़ा भी एकत्र हो रहा है। इसके लिए प्रशासन ने गंभीर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा की अगुवाई में कैंची धाम में नगर पंचायत व स्थानीय व्यापारियों की संयुक्त बैठक हुई कूड़ा निस्तारण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। तय हुआ कि नगर पालिका के वाहन से क्षेत्र का कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बनाई जाएगी। व्यापारियों से यूजर चार्जर लेकर कूड़ा निस्तारण का भुगतान किया जाएगा। कूड़ा निस्तारण के लिए यूजर चार्ज को तीन श्रेणियों में बांटा गया है न्यूनतम धनराशि 300 मध्यम 500 तथा अधिकतम 1500 रुपये निर्धारित की गई है। स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने कहा कि धाम व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी को भी स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने को विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, व्यापारी नेता भुवन तिवारी, पवन कुमार, दिनेश तिवारी, दीपक तिवारी, रमेश किरौला, नरेश तिवारी, कुंदन नेगी, विक्रम तिवारी, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!