🔳पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार, लगाए गंभीर आरोप
🔳कुछ दिन पहले बार बार फोन कर घर का दरवाजा खटखटाने का मामला आ चुका है सामने
🔳दोबारा आरोप लगने के बाद बाजार क्षेत्र में मचा हड़कंप
🔳चौकी परिसर में भी दो पक्षों में हुई तीखी बहस
🔳चौकी प्रभारी बोले – दोनों पक्षों में हुआ आपसी समझौता

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व महिला को बार बार फोन कर दरवाजा खटखटाने का मामला फिर तूल पकड़ गया। महिला ने चौकी पहुंचकर बाजार में कुछ लोगों पर लगातार तंज कसने का आरोप लगा जान का खतरा जताया। मामला एक बार फिर चौकी पहुंचने से हड़कंप मच गया। घंटों तक चौकी परिसर में दो पक्षों में तीखी बहस भी हुई। आरोप प्रत्यारोप के बीच कार्रवाई की मांग भी उठी। बाद में बामुश्किल मामला शांत हुआ। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी में समझौता हो गया। साफ कहा की यदि शांति व्यवस्था भंग हुई तो फिर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कडा़के की ठंड के बीच बाजार क्षेत्र का माहौल एक बार फिर गरमा गया। सोमवार सुबह क्षेत्र में रहने वाली एक महिला खैरना चौकी पहुंच गई। तमाम गंभीर आरोप लगाए। बताया की पूर्व में उसको फोन में परेशान कर दरवाजा खटखटाने की घटना के बाद अब बाजार क्षेत्र में कुछ लोग लगातार उसे तंज कस परेशान कर रहे हैं। महिला ने खुद की जान पर खतरा होने का अंदेशा भी जताया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना पूरे बाजार क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। स्थानीय व आसपास के लोग भी चौकी जा पहुंचे। चौकी परिसर में धीरे धीरे भीड़ बढ़ती चली गई। मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगने शुरु हुए। घंटों तक हंगामा होता रहा। चौकी में हंगामें की सूचना से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर तमाम लोग चौकी जा पहुंचे। एक पक्ष महिला के पक्ष तो दूसरा पक्ष विरोध में अड़ा रहा। दूसरे पक्ष से जुड़े लोगो ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। काफि देर तक बहस चलती रही। चौकी प्रभारी ने सख्त रुख अपनाया तब जाकर दोनों पक्ष शांत हुए। चौकी प्रभारी ने शांति व्यवस्था भंग होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दे डाली। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। साफ कहा की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिंप सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान प्रेम गोस्वामी, प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, कैलाश कांडपाल, देवेश कांडपाल, भाष्कर तिवारी, विपुल ढौंडियाल, मदन मोहन कैड़ा, पंकज पंत, नीरज जलाल आदि मौजूद रहे।