= जगह-जगह लगा भंडारा पूजा अर्चना की रही धूम
= सुख शांति के साथ कोरोना के खात्मे को हुई दुआ

(((महेन्द्र कनवाल/हरीश चंद्र/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

नवमी पर माता के मंदिरों में भजन कीर्तन की धूम रही। बाद में भंडारा लगा। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
गरमपानी स्थित शांति देवी मंदिर, नव दुर्गा माता तथा सालडी़ देवी मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर रहा। नव दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सुयालबाड़ी स्थित देवी मंदिर में भी नवमी पर विशाल भंडारा हुआ। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाडली, रातीघाट, बेतालघाट आदि आसपास के क्षेत्रों में भी माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ।

error: Content is protected !!