= बाबा भक्तों ने की मंदिरों में पूजा अर्चना
= शिवलिंग पर किया गया दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक

(((सुनील मेहरा/विरेन्द्र बिष्ट/हरीश चंद्र की रिपोर्ट)))

सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कतारबद्व होकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भोले बाबा के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
उत्तरवाहिनी शिप्रा तथा कोसी नदी के संगम तट पर स्थित सोमवारी गुफा महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को बाबा भक्तों ने पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालु परिवार समेत पूजा अर्चना को पहुंचे। कतारबद्व होकर अपनी बारी का इंतजार किया। धर्माचार्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। सावन के पहले सोमवार के चलते श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए। तिपोला क्षेत्र में विदेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही आसपास के गांवों के लोग पूजा अर्चना को मंदिर पहुंचे। देश दुनिया से कोरोना के खात्मे को प्रार्थना की गई। काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्वर तथा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।