Site icon तीखी नज़र

शमशान को जाने वाला रास्ता बन गया टंचिग ग्राउंड

= गंदगी का ढेर उठा रहा व्यवस्था पर सवाल
= बाजार में भी जगह-जगह गंदगी पड़े होने से बिगड़ रही व्यवस्था

(((हेमंत साह/फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

खैरना चौराहे के समीप से उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम तट पर स्थित शमशान घाट को जाने वाला रास्ता गंदगी से पटा पड़ा है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद कोई सुध लेवा नही है।
बाजार क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीअब श्मशान घाट को जाने वाला रास्ता टचिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया है। गंदगी के ढेर से उठ रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी दोगुना हो चुका है। दूरदराज से अंत्येष्टि करने वाले लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शमशान घाट के समीप लगे गंदगी के ढेर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं श्मशान घाट पर जाने वाला रास्ता ही ट्रेंचिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुका है लगातार बढ़ रही गंदगी से लोग भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।

Exit mobile version