= शांति देवी मंदिर में हुए विभिन्न अनुष्ठान
= अखंड रामायण पाठ के बाद लगा भंडारा

(((पंकज नेगी/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

नगर क्षेत्र में स्थित शांति देवी मंदिर में भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय हो उठा। बाद में भंडारा लगा। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
शांति देवी मंदिर में दो दिनी अखंड रामायण पाठ हुआ। धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। बाद में महाआरती, पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगा। भंडारे में आसपास के डोबा, मझेडा़, रातीघाट, छडा़, खैरना, कफुल्टा,बारगल, भुजान, पातली आदि तमाम गांवों के लोगों ने भागीदारी की। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तन होते रहे। माता के जयकारों से कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी। सुख समृद्धि व कोरोना के खात्मे को प्रार्थना की गई। इस दौरान श्रद्धालु कार सेवा में जुटे रहे।