◾व्यापारी नेताओं ने उठाई पुरजोर मांग
◾दो वर्ष से बदहाल है महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे
◾ व्यापारियों ने जताया व्यवसाय प्रभावित होने का अंदेशा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे को पर्यटन सीजन से पहले दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठी है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि दो वर्ष से स्टेट हाईवे जगह जगह बदहाल हालत में है। दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। व्यापारियों ने तत्काल स्टेट हाईवे को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
सामरिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे की बदहाली से व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। दो वर्ष बीतने के बावजूद स्टेट हाईवे की सुध नहीं ली जा रही। कालिका मोड़ क्षेत्र से कुछ कदम आगे ही स्टेट हाईवे भूधंसाव की जद में है वही जगह जगह दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े मनीष तिवारी, संजय सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, फिरोज अहमद, कुबेर सिंह, सुनील मेहरा, हरीश चंद्र, पंकज नेगी, पूरन सिंह आदि के अनुसार पर्यटन सीजन नजदीक होने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। लंबे समय से व्यापारी नुकसान उठा रहे हैं अब जब पर्यटन व्यवसाय से राहत मिलने की उम्मीद है तो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे बदहाल है। व्यापारियों ने स्टेट हाईवे को पर्यटन सीजन से पूर्व दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!