◾ दो घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल
◾ धूप अगरबत्ती जलाई तो सर्पराज आए घर से बाहर, लोगों ने ली राहत की सांस

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तहसील के समीप एक घर में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। संयोगवश कुछ देर बाद सांप घर से बाहर निकल आया और बड़ा हादसा टल गया। सांप के जाने के बाद घर के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
शनिवार को तहसील मुख्यालय के समीप स्थित विपिन राम के घर पर एकाएक सांप घुसने से हड़कंप मच गया। घर के लोगों ने सांप को घर के अंदर प्रवेश करते देखा तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सांप को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई पर सांप बाहर नहीं आया। दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा बाद में लोगों ने सांप के समीप ही धूप अगरबत्ती जलाने का सुझाव दिया जिस पर घर के लोगों ने धूप अगरबत्ती जलाई तो कुछ देर बाद सांप खुद ही घर से बाहर निकल गया। सांप के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!