🔳 समाचार प्रकाशित होते ही एक्शन मोड में आई खैरना पुलिस
🔳 पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों मचा हड़कंप
🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भी कसा शिकंजा
🔳शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का पुलिस एक्ट में चालान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों से जाम की समस्या पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद एक्शन मोड पर आई खैरना पुलिस की टीम ने बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान काटे। नो पार्किंग जोन में खड़े आठ वाहनों पर जैमर लगा दिए गए। पुलिस की एकाएक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से बाजार क्षेत्र में छोटे बड़े वाहनों की कतार लगने से पैदल आवाजाही तक खतरनाक हो चुकी है। गांवों से खरीददारी करने बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है‌। बाजार क्षेत्र में जहां तहां बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहन जाम का प्रमुख कारण बनते जा रहे है। बीते शुक्रवार को भी बाजार क्षेत्र में दिनभर में कई बार जाम लगने से आवाजाही प्रभावित हुई। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल खैरना ईकाई के पदाधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने भी हमेशा की तरह जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के साथ ही खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में विशेष चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन पर सत्रह वाहनों चालकों के चालान कर साढ़े आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। सात लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। छह कोर्ट के चालान किए गए। बाजार क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में पार्क किए गए आठ वाहनों में जैमर लगाए गए। चौकी प्रभारी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!