🔳 शहीद के परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने जताया रोष
🔳 जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज लोनिवि पर लगाए गंभीर आरोप
🔳 क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर को दुरुस्त करने व मुआवजे की उठाई मांग
🔳 मामले में समय रहते कार्रवाई किए जाने पर दिया जोर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले शहीद मेजर मनोज कुमार भंडारी खीनापानी – कुलगाढ मोटर मार्ग का एलाइनमेंट बदले जाने की सुगबुगाहट से शहीद के परिवार व गांव के लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र भेज मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि लोक निर्माण विभाग ने मनमाना रवैया अपनाया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
शहीद मेजर मनोज कुमार भंडारी के पुत्र राजेश भंडारी व गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र भेज बताया है कि करीब पंद्रह वर्ष पूर्व बगैर भूमि अधिग्रहण किए लोनिवि ने शहीद के परिवार की भूमि का अवैध कटान कर डाला यही नहीं सिंचाई नहर को भी ध्वस्त कर डाला। बगैर मुआवजे के निजी भूमि को ध्वस्त कर डाला। कहा की यदि क्षति का मुआवजा दिए बगैर अब दोबारा कार्य शुरु किया गया तो संबंधित विभाग के खिलाफ न्यायालय में रीट दायर की जाएगी। पत्र के माध्यम से बताया है की वर्तमान में मंडी समिति समिति के बजट से एक किमी सोंलिग मार्ग मौजूद हैं जिसे भी लोनिवि महज चार सौ मीटर बताकर शेष छह सौ मीटर मार्ग को कागजों में गायब करने में जुटा है। श्मशान घाट पुलिया निर्माण भी रोकने की मांग उठाई है दो टूक कहा की यदि एलाइनमेंट बदला गया तो मजबूरन न्यायालय की शरण ली जाएगी। ज्ञापन में राजेश भंडारी, नर सिंह भंडारी, केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, कुबेर सिंह भंडारी, बहादुर, कमल, नवीन सिंह, भगवंत सिंह, विमला, कमला, पार्वती, तुलसी, प्रेमा, राधा, प्रेम, ललित भंडारी, प्रभात सिंह आदि के नाम है।
