🔳 यात्री वाहन ओवरटेक करते समय पर्यटकों की कार से टकराया
🔳 दोनों पक्षों में तीखी तकरार, पर्यटकों पर पत्थर से यात्री वाहन के शीशे तोड़ने का आरोप
🔳 खैरना चौकी पहुंचा विवाद, पुलिस कार्रवाई में जुटी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर ओवरटेक के फेर में यात्री वाहन व पर्यटकों के वाहन की टक्कर से हंगामा शुरु हो गया। दोनों पक्षों में तीखी तकरार के बाद मामला खैरना चौकी तक पहुंच गया। यात्री वाहन के चालक ने आरोप लगाया की पर्यटकों ने पत्थर से उसके वाहन के शीशे तक तोड़ डाले। चौकी प्रभारी रमेश पंत के अनुसार प्रथमदृष्टया दोनों पक्षों की ग़लती प्रतीत हो रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को बागेश्वर निवासी गौरव रविवार को मैक्स वाहन यूके 04टीए1596 में यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुआ। टैक्सी वाहन चालक हाईवे पर निगलाट क्षेत्र में पहुंचा ही था की एक वाहन से ओवरटेक करते समय उसका वाहन दिल्ली से पहाड़ घुमने पहुंचे पर्यटकों की कार डीएल 3सी डीसी 7780 से टकरा गया। वाहनों की टक्कर से पर्यटक आग बबूला हो उठे। दोनों पक्षों में तीखी बहस सौ गई। आरोप है कि इस बीच पर्यटकों ने टैक्सी के शीशे तक तोड़ डाले। मामला बढ़ता देख हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत करवा दोनों को खैरना चौकी भेजा। चौकी में भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। चौकी पुलिस ने दोनों को शांत कराया। चौकी प्रभारी रमेश पंत के अनुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।