Breaking-News

= कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप
= पेयजल आपूर्ति चरमरा ने से भी लोग परेशान
= विभाग की कार्यशैली पर उठाए लोगों ने सवाल

(((विरेंद्र बिष्ट/फिरोज अहमद/कमल बधानी की रिपोर्ट)))

मानसून की दस्तक ने ही व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। बिजली, पानी व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। कई गांव गांव के लोग परेशान हैं। शुरुआती बारिश में ही व्यवस्थाएं फेल होने से विभागों पर सवालिया निशान खड़े हो गए है।
मानसूनी बारिश ने पहाड़ ने दस्तक दी ही थी की व्यवस्थाएं धड़ाम हो गई। कई गांवों में 72 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कार्य ठप पड़े हैं। वही कई गांवों में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। लोग बारिश का पानी पीने को मजबूर हो चुके हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर प्राकृतिक जल स्रोतों से सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। बारिश में भीगते भीगते लोग घर तक पानी पहुंचा रहे हैं ऐसे में लोगों के बीमार होने का खतरा भी पैदा हो गया है। मानसूनी बारिश के शुरुआती चरण में ही बिजली, पानी व्यवस्था है गश खाकर गिर चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने विभागों के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कहा की शुरुआत में ही स्थिति बिगड़ गई है। लगातार बारिश हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। लोगों ने विभागो की तैयारियों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। साफ साफ कहा है कि मानसून की दस्तक में ही विभाग की तैयारियां फेल हो गई है।