◾विधायक सरिता ने पदाधिकारियों को दिलाया भरोसा
◾संगठन की बैठक में तमाम बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विरांगना संगठन बेतालघाट की महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कई अहम प्रस्ताव तैयार किए गए। विधायक सरिता आर्या ने भरोसा दिलाया की प्रस्ताव प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाएं जाएंगे। विधायक ने संगठन के कार्यों की भी सराहना की।
विरांगना संगठन बेतालघाट की बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। तेजी से बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त की गई। ग्राम पंचायत में समुचित ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती की मांग उठी। कई अहम प्रस्ताव तैयार कर विधायक सरिता आर्या को सौंपे गए। विधायक सरिता आर्या ने कहा की प्रस्ताव सीएम तक पहुंचाए जाएंगे। विधायक ने विरांगना संगठन के कार्यों की सराहना की। संगठन अध्यक्ष पुष्पा देवी ने संगठन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुनीता शाही व रीता बिष्ट ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पूजा पिनारी, विमला देवी, ज्योति बिष्ट, दीपा देवी, जया किशोर, कविता, मंजू देवी, विमला, अशोक कुमार, लीला, अंजली आदि मौजूद रहे।