🔳 तमाम गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता आज भी कर रहे इंतजार
🔳 पहले भवाली अब तीस किमी दूर बेतालघाट से होती है आपूर्ति
🔳 क्षेत्रवासियों ने फिर दोहराई गैस गोदाम स्थापित किए जाने की मांग
🔳 गंभीरता से न लेने पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने की चेतावनी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित छड़ा क्षेत्र में गैस गोदाम के लिए वर्षों पूर्व भूमि चयनित हो जाने के बावजूद आज तक गैस गोदाम अस्तित्व में नहीं आ सका है‌। गैस गोदाम न होने से रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले ग्रामीणों को मनमाने दामों पर सिलेंडर बेच मुनाफा कमा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने छड़ा क्षेत्र में गैस गोदाम स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
हाईवे पर स्थित गरमपानी, खैरना, छड़ा, चमड़ियां, लोहाली, रातीघाट समेत तमाम गांवों में बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। पहले भवाली स्थित गोदाम से रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी। वर्षों पूर्व क्षेत्रवासियों ने तीस किमी दूर बेतालघाट से आपूर्ति किए जाने पर नाराजगी जता छड़ा क्षेत्र में गोदान स्थापित किए जाने की मांग उठाई। हरकत में आई प्रशासन की टीम ने छड़ा क्षेत्र में गोदाम के लिए जमीन भी चिह्नित कर प्रस्ताव कुमाऊं मंडल विकास निगम को भेजा पर आज तक बात आगे नहीं बढ़ सकी है। रसोई गैस की किल्लत होने पर रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर खूब चांदी काट रहे हैं। सरकारी कीमत से पांच से आठ सौ रुपये अधिक कीमत में सिलेंडरों की बिक्री की जा रही है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार बेतालघाट से कई बार गैस वाहन के समय पर न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, राकेश जलाल, दीवान सिंह, संजय सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट ने छड़ा क्षेत्र में रसोई गैस गोदाम स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि सुध नहीं ली गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *