= रामकथा से माहौल भक्तिमय
= दूरदराज के गांवों से कथा सुनने पहुंच रहे रामभक्त

(((विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा की रिपोर्ट)))

बेतालघाट के वर्धो गांव में स्थित कौश्लेश्वर महादेव मंदिर में राम कथा से माहौल राममय में हो उठा । दूर-दराज के गांवों से लोग कथा श्रवण को मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। भगवान राम के जयकारों से समूची घाटी गुंजायमान हो उठी है।
वर्धो गांव में रामकथा से भक्ति की रसधार बह रही है। धर्माचार्य दिनेश तिवारी, उमेश, महंत बनवारी गिरी ने यजमान हर्ष मेहरा, देवकी देवी, राजेंद्र मेहरा, आशा मेहरा, महिपाल मेहरा, सुनीता मेहरा, नरेंद्र मेहरा, हंसी देवी, वीरेंद्र सिंह, कमला देवी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। अयोध्या से पहुंचे कथा व्यास किशोरी शरण ने भगवान राम की लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि सच्चे मन से भगवान राम को याद करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भजन मंडली ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। बाद में प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान पुष्कर मेहरा, दलीप सिंह बोहरा, श्याम सिंह, कमल मेहरा, हरीश मेहरा आदि लोग व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!