◾ दो वर्षों से खस्ताहाल सड़क की सुध न लिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने जताई नाराजगी
◾ पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप
◾ जल्द सड़क की हालत में सुधार किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांव के मोटर मार्ग की सुध न लिए जाने पर आखिरकार गांव के वासिदों का पारा चढ़ गया है। गांव के वासिदों ने उपेक्षा का आरोप लगा आंदोलन का ऐलान कर दिया है। अधिकारियों पर भी जन हित से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाला हली- हरतपा- नथुआखान मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। जहां तहां सड़क भूधंसाव की जद में हैं। बडे़ बडे़ गड्डे परेशानी का सबब बन चुके हैं। कई जगह पहाडी़ से गिरे मलबे के उपर से ही आवाजाही की जा रही है जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है‌ बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। ग्राम प्रधान विमला रौतेला व क्षेत्र पंचायत सदस्य रुचि आर्या ने विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की दो वर्षों से मोटर मार्ग बदहाल है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है‌। कुछ ही दिनों में फलों का सीजन शुरू होने को है। इसी मार्ग से उपज को हाईवे तक पहुंचाया जाता है पर मोटर मार्ग की दशा से किसान भी चिंतित हैं। तितौली, हली, हरतपा समेत आसपास के तमाम गांव फल उत्पादन पट्टी के किसानों ने भी मोटर मार्ग की बदहाली पर रोष जताया है। हेम पांडे, विजय रौतेला, मनोज पांडे, हरीश चंद्र, रामकिशन पांडे, शिव दत्त पांडे, पूरन चंद्र पांडे, रघुनाथ रौतेला, मोहन सिंह रौतेला, रत्न सिंह रौतेला, प्रकाश पांडे आदि क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द मोटर मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो फिर बदहाल सड़क पर ही धरना शुरु कर दिया जाएगा।