🔳 संगीतमय अखंड रामायण पाठ के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 भजन मंडली की दमदार प्रस्तुति से थिरकने लगे श्रद्धालु
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में स्थित मां सालडी देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। संगीतमय अखंड रामायण पाठ के बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां सालडी देवी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
बुधवार को मां सालडी देवी मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि के साथ ही हाइवे पर दुर्घटनाएं टालने को विशेष प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आसपास के रातीघाट, रामगाढ़, गरमपानी, खैरना, बारगल, कफूल्टा, गरजोली, जजूला, बुधलाकोट, फल्याडी, चौरसा, छड़ा, लोहाली, हल्सों, थापली, खैरनी, धारी, मझेडा, डोबा समेत तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मां सालडी देवी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस दौरान आयोजन समिति के रोहित अग्रवाल, शेर सिंह बिष्ट, कमल पांडे, प्रेम सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, मोहन मूर्ति, राजेंद्र सिंह जैडा आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।