◼️खबर वायरल हुई तो हरकत में आया विभाग
◼️ विभाग की सख्ती से बैकफुट पर आया ठेकेदार
◼️ निर्माण कार्यो की शुरुआत को पहुंचे मजदूर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तमाम गांवो को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण नौडा़ – ब्यासी – सिल्टोना मोटर मार्ग का कार्य अब एक बार फिर शुरु होगा। तीखी नजर समाचार पोर्टल में प्रमुखता से खबर वायरल होने के बाद संबधित विभाग हरकर में आ गया। विभाग की सख्ती से ठेकेदार ने कार्य शुरु करने की सूचना विभाग को दी है। बकायदा निर्माण कार्यो के लिए मजदूर भी भेज दिए गए है। पीएमजीएसवाई की सहायक अभियंता ने इसकी पुष्टि की है।
एक वर्ष पूर्व बदहाली का दंश झेल रहे नौडा़ – ब्यासी – सिल्टोना मोटर मार्ग की मरम्मत व डामरीकरण के लिए करीब छह करोड रुपये की स्वीकृति मिली। शुरुआत में कार्य कर रहे ठेकेदार ने मोटर मार्ग को दुरुस्त करने के लिए दिलचस्पी दिखाई पर एकाएक कार्य अधूरा छोड़ ठेकेदार गायब हो गया। हैरत तो यह है कार्यदाई संस्था पीएमजीएसवाई ने ठेकेदार को 1.83 करोड रुपये का भुगतान भी कर डाला। सड़क बद से बदतर हालत में पहुंच चुकी है कई जगह करोड़ों की कीमत से किए गए कार्य भी दम तोड़ चुके हैं। वहीं सड़क पर डामरीकरण के लिए बिछाई गया सोलिंग कार्य दुर्घटना का सबब बन चुका है। आपके अपने लोकप्रिय समाचार पोर्टल ने सड़क की बदहाली से क्षेत्र के लोगों को हो रही समस्या को प्रमुखता से उठाया। लगातार प्रमुखता से खबर वायरल होने के बाद विभाग ने भी ठेकेदार पर शिकंजा कसा। अब ठेकेदार ने दोबारा कार्य शुरू करने की हामी भर दी है। संबंधित विभाग के सहायक अभियंता नेहा ने इसकी पुष्टि की है। सहायक अभियंता के अनुसार जल्द ही मोटर मार्ग पर कार्य शुरू होगा। दावा किया है कि गुणवत्ता युक्त कार्य कराया जाएगा।

error: Content is protected !!