🔳खैरना पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
🔳सात वाहन चालकों के एमबी एक्ट में भी चालान
🔳शांति व्यवस्था से खिलवाड़ पर चार लोगों पर कसा शिकंजा
🔳पुलिस के विशेष अभियान से मचा रहा हड़कंप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खैरना पुलिस की टीम ने शिकंजा कस दिया है। विशेष चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में तेल का टैंकर दौड़ा रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी कर दी गई है। यातायात नियमों के उल्लघंन व शांति व्यवस्था भंग करने पर भी 11 चालान किए गए।

रविवार को खैरना पुलिस की टीम ने हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर यूपी 26 टी 6820 के चालक को रोका गया। पुलिस को देख चालक सकपका गया। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की भी आरटीओ को कर दी। चैकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लघंन करने पर सात वाहन चालकों के चालान कर जुर्माना वसूला गया जबकि चार लोगों पर शांति भंग करने पर कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। इस दौरान जगदीश धामी, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।