= कोसी नदी के समीप रहने वालों पर बड़ा खतरा
= नदियों का जलस्तर बढ़ा तो सामने आ सकता है बड़ा खतरा

(((पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

लगातार बारिश से जहां एक ओर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है वहीं पैदल रास्तों पर भूस्खलन होने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। खैरना चौराहे से मझेडा़ डोबा समेत तमाम गांवों को जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन होने से बड़े-बड़े पत्थर मलवा मार्ग पर आ गया है। जिससे आवाजाही बाधित हो गई है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिशु मंदिर के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने से खतरा बढ़ गया है। वहीं कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के समीप रहने वाले लोग खतरे की जद में आ गए हैं। शिप्रा नदी का बहाव भी बढ़ गया है। बाढ़ सुरक्षा कार्य पहले से धराशाई हैं। ऐसे में नदी का बहाव बड़ा तो बड़ा खतरा सामने आ सकता है। नदी के किनारे खेती करने वालों को भी बड़ा संकट का सामना करना पड़ रहा है नदी के बहाव में खेती को रोकख में तब्दील कर दिया है। कई जगह गांव में बारिश से प्राकृतिक जल स्रोतों में भी मलवा घुस गया है। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!