Breaking-News

= राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
= अस्पताल में किया गया सभी का उपचार एक को किया गया रेफर

((( पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक व एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। भवाली में प्राथमिक उपचार किया गया। यह घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बड़ा हादसा होते होते टल गया।
गुरूवार चंदन सिंह दिल्ली से कार संख्या एचआर 61 डी 2951 में एक परिवार के चार सदस्यों को लेकर बागेश्वर की ओर जा रहा था। तभी निगलाट से के समीप कार अनियंत्रित हो गई। सौ फिट गहरी खाई में जा गिरी। और नीचे ढलान में अटक गई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में चालक चंदन सिंह, विसम्बर दत्त सती, उनकी पत्नी सीता देवी, बेटी खुशबू बेटा नीरज घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुँची। सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुँचाया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया। चंदन के अधिक चोट होने पर उसे रैफर किया गया है।