◾कटखने बंदरों से स्कूली नौनिहालों पर भी खतरा
◾ बाहरी क्षेत्रों से लाकर छोड़ें जाने से बढ़ गई बंदरों की अधिकता

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बंदरों का आंतक बढ़ गया है। कटखने बंदरो से स्कूली बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है की बाहरी क्षेत्रों से लाकर बंदर बाजार क्षेत्र में छोड़े जा रहे हैं जिससे लगातार बंदरों की अधिकता बढ़ते ही जा रही है। लोगों ने वन विभाग से बंदरो के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
मुख्य बाजार क्षेत्र में बंदरों का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। एकाएक बंदरों की संख्या में इजाफा हो चुका है। रात के वक्त बाहरी क्षेत्रों से बंदरो को लाकर बाजार क्षेत्र में छोड़ दिया जा रहा है। बंदरों के झुंड घरों व दुकानों से सामान उठा ले जा रहे हैं। भगाने पर काटने दौड़ रहे हैं। कटखने बंदरों से स्कूली बच्चों व राहगीरों पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। बंदरों के आंतक से स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं। कई बार बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। बंदरों का आंतक लगातार बढ़ते ही जा रहा है। कभी भी कोई बढ़ीं घटना सामने आ सकती है। स्थानीय महेंद्र सिंह बिष्ट, बिशन जंतवाल, पूरन सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह, गजेंद्र नेगी, मनोज नैनवाल, देवेश कांडपाल, कैलाश कांडपाल आदि ने वन विभाग से बंदरो के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है।