🔳अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत हुए घर घर वितरित
🔳रामलला के विराजमान होने पर दीपोत्सव का आह्वान
🔳भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में चलाया अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुयालबाड़ी बाजार क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ अयोध्या से पहले पूजित अक्षत घर घर में वितरित किए। 22 जनवरी को लोगों से दीपोत्सव मनाने का आह्वान भी किया गया।
शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष अभियान चलाकर सुयालबाड़ी बाजार तथा गांव में घर घर पहुंचकर अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत वितरण किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल ने कहा की 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विराजमान होने पर घर घर दीपोत्सव मनाए जाने के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। भाजपा कार्यकर्ता पंकज नेगी, जितेंद्र नेगी, भुवन भंडारी ने क्षेत्रवासियों से बढ़कर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया।
।