◾शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत किया नैनीताल का भ्रमण
◾ जीआइसी मंडलकोट के 55 विद्यार्थियों का दल पहुंचा नैनीताल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीआइसी मंडलकोट के विद्यार्थियों के दल ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत नैनीताल का भ्रमण किया। तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। भ्रमण कार्यक्रम में नवीं तथा 11वीं कक्षा के 55 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया
मंगलवार को शिक्षकों की देखरेख में जीआइसी मंडलकोट के विद्यार्थियों का 55 सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय नैनीताल रवाना हुआ। विद्यार्थियों के दल ने नौकायन का आंनद उठाया। नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता से विद्यार्थी अभिभूत नजर आए। चिड़ियाघर का भ्रमण कर विभिन्न रोचक जानकारियां जुटाई। नैनीताल के इतिहास के बारे में जाना। बाद में विद्यार्थियों के दल ने नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। विद्यार्थियों के दल में नवीं तथा 11वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान दीपक त्रिपाठी, राम सिंह रावत, वर्षा मेहरा, कविता शर्मा, मंजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!