◾वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा
◾विभाग में वन दारोगा पद पर मृतक आश्रित नियुक्ति पर जताई गई नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लाक के सौनी स्थित वन विश्राम भवन में वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नवनियुक्त वन आरक्षण को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। विभाग में वन दारोगा पद पर मृतक आश्रित नियुक्ति पर गहरी नाराजगी भी जताई गई।
संगठन की बैठक की अध्यक्षता अल्मोड़ा वन बीट अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष बलवंत भंडारी जबकि संचालन हरेंद्र सतवाल ने किया। मुख्य अतिथि वन बीट अधिकारी संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन गडिया ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देने का आह्वान किया। बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विभाग में वन दरोगा पद पर मृतक आश्रित नियुक्ति पर गहरी नाराजगी जताई गई साथ ही अतिरिक्त भत्ते देने, लंबित पारिश्रमिक का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि संगठन की मजबूती व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान प्रभागीय संगठन महामंत्री खजाना सिंह मेहता, अतुल भगत, रोशन कुमार, त्रिभुवन उपाध्याय, किशोर चंद्र, महेश अमलीया, पूनम पंत, बबिता नेगी, कविता मेहता, तनुजा पाठक, हर्षिता पाण्डेय, दीपा बिष्ट, मंजू कबडोला, हिम्मत बोरा, गणेश चंद्र, गणेश पलड़िया, राजीव पांडेय, धीरज सजवान, घनानंद भट्ट, हेमंत नयाल, कुबेर आर्या, नवीन तिवारी, अर्जुन बोरा, संजय भण्डारी, आशीष आर्य, प्रकाश जोशी, प्रकाश कुमार, कमल नेगी, राजेन्द्र बगडवाल, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!