◾निर्माण की आड़ में डंपरों में पत्थर लाद हाईवे के रास्ते तस्करी
◾पुलिस प्रशासन को खुलेआम दी जा रही चुनौती
◾बेतरतीब खदान से मानवजनित आपदा का भी खतरा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

हली हरतपा मोटर मार्ग से तितौली गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग अवैध पत्थर तस्करी का अड्डा बन चुका है। मोटर मार्ग निर्माण की आड़ में पहाड़ी से खदान कर पत्थरों को डंपरों में लाद अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते ठिकाने लगाया जा रहा है। तस्कर धड़ल्ले से पत्थर तस्करी को अंजाम दे पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। सरकार को भी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।
निर्माणाधीन तितौली मोटर मार्ग पर पत्थर तस्करी ने जोर पकड़ लिया है। बेतरतीब खदान से मानवजनित आपदा को न्यौता दिया जा रहा है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। पत्थर तस्कर सुबह व शाम धड़ल्ले से डंपरों में अवैध पत्थर लाद हाईवे तक चोरी का पत्थर पहुंचा रहे हैं। आरोप है की चोरी के पत्थर सरकारी कार्यों में भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पत्थर तस्कर धड़ल्ले से खदान कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। मोटर मार्ग पर खदान होने से निर्माणाधीन मोटर मार्ग के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा सकता है। लोगों ने पत्थर तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई है।