🔳 विधानसभा में पहाड़ के लोगों पर की गई टिप्पणी पर चढ़ा कांग्रेसियों का पारा
🔳 नारेबाजी कर जताया रोष, पुतला किया आग के हवाले
🔳 पहाड़ के लोगों के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के अपमान का लगाया आरोप
🔳 असंसदीय भाषा को कैबिनेट मंत्री की ओछी मानसिकता दिया करार
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की भाषा को अमर्यादित करार दे रोष जताया। नारेबाजी कर कैबिनेट मंत्री का पुतला आग के हवाले किया। आरोप लगाया की संसदीय कार्य मंत्री ने पहाड़ के लोगों के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों का भी अपमान किया है। कैबिनेट मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बाहर किए जाने की मांग उठाई।
विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के पहाड़ के लोगों पर की गई टिप्पणी से उठी विरोध की चिंगारी बेतालघाट तक पहुंच गई है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेखर दानी की अगुवाई में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा की कैबिनेट मंत्री ने सदन में पहाड़ के प्रति असंसदीय टिप्पणी कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। कहा की विधानसभा पहाड़ व तराई की न होकर उत्तराखंड की विधानसभा है। संसदीय कार्य मंत्री शायद यह भूल गए की राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन में पहाड़ के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा कई लोग शहीद हुए। आरोप लगाया की राज्य सरकार के मंत्री प्रदेश में विकास के प्रति गंभीर न होकर विधानसभा में अनाप शनाप बोलकर प्रदेशवासियों का ध्यान भटका रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कैबिनेट मंत्री को मंत्रीमंडल से बाहर किए जाने की मांग भी उठाई। बाद में मंत्री का पुतला आग के हवाले किया गया। इस दौरान विरेन्द्र भंडारी, सुरेश आर्या, महेंद्र कुमार, शिवराज सिंह, खगैन्द्र पिनारी, उर्वा दत्त खंडूरी, रमेश पंत आदि मौजूद रहे।