🔳 बुधलाकोट स्थित देवी मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 भजन कीर्तनों व माता के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बुधलाकोट गांव में स्थित देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। विधी विधान से हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मां भगवती के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
मंगलवार को बुधलाकोट स्थित देवी मंदिर में सुबह धर्माचार्य रमेश चंद्र ने यजमानों से अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति, महाआरती के बाद भंडारा लगा। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का माहौल भक्तिमय बना रहा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!